विदिशा | 8 मार्च जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निगरानी और सैंपलिंग की कार्रवाई कर रहा है। विभाग का कहना है कि अब तक जिले में सिंथेटिक मावा या पनीर के निर्माण और बिक्री से जुड़ी कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
अधिकारियों के अनुसार बाजारों, दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
विभाग ने बताया कि संभावित स्थानों पर लगातार सैंपलिंग की जा रही है और मिलावट रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है।
नागरिकों से अपील
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य सामग्री के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।




0 टिप्पणियाँ