551 फीट चुनरी लेकर निकली श्रद्धालुओं की यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे ग्रामीण

आनंदपुर | चैत्र नवरात्र के अवसर पर ग्राम आनंदपुर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महामाई के लिए 501 फीट चुनरी यात्रा बुधवार को निकाली गई। श्रद्धालुओं की यह भव्य यात्रा आनंदपुर से शुरू होकर बलरामपुर होते हुए डांग वाली महामाई सिरोंज में चढ़ाई जाएगी।


यात्रा के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चुनरी लेकर आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान हर वर्ष चुनरी यात्रा निकालकर महामाई से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और रास्ते भर भक्तिगीतों पर झूमते रहे।
माता के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही और श्रद्धालुओं ने डांग वाली महामाई मंदिर पहुंचकर चुनरी चढ़ाने का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ