लटेरी। किसान कांग्रेस ने आज तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जाए। साथ ही, क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण किसान अपनी फसल समय पर नहीं संभाल पा रहे हैं। किसानों ने पर्याप्त ईंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने और गेहूं की सरकारी खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग की है।
किसानों ने कहा कि समय पर गेहूं की तुलाई न होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान अपने बच्चों के विवाह के लिए आवश्यक खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस लटेरी अध्यक्ष यदुवीर सिंह बघेल, आनंदपुर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन करेरिया और कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन संजीव कुशवाह, अध्यक्ष किसान कांग्रेस, आनंदपुर ने किया।.
किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।




0 टिप्पणियाँ