सब जेल लटेरी में साक्षरता कक्षा का शुभारंभ
‘उल्लास नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत बंदियों को बनाया जाएगा साक्षर
लटेरी | लटेरी विकासखंड में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के प्राथमिकता वाले ‘उल्लास नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को सब जेल लटेरी में साक्षरता कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लटेरी एवं श्री प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र लटेरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सब जेल अधीक्षक श्री रमेश कुमार मरावी ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषि कुमार द्विवेदी, विकासखंड एकेडमिक समन्वयक ने किया। वहीं, अंत में विकासखंड साक्षरता समन्वयक श्री वीर सिंह बघेल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार मीना, साक्षरता सह-समन्वयक, जन शिक्षा केंद्र आनंदपुर की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के माध्यम से सब जेल में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ