आनंदपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रोहित केशवानी के निर्देशानुसार थाना आनंदपुर परिसर में साफ-सफाई एवं हरियाली बढ़ाने को लेकर पिछले तीन माह से सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। थाना प्रभारी अनुज प्रताप दांगी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
आमजन के सहयोग से थाना परिसर में विकसित किए गए उद्यान को और अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने थाना प्रभारी अनुज प्रताप दांगी द्वारा कराए जा रहे साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों की सराहना की। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित आनंदपुर थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।




0 टिप्पणियाँ