ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुर ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण


आनंदपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुर द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन करेरिया ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह मीणा, गोरेलाल धाकड़, रमेश जैन, मेहरबान रघुवंशी, रविन्द्र जादौन, अमित बघेल, इरशाद खान, अंकित श्रीवास्तव, जीवन अहिरवार, गौरव गौर, इस्माइल खान, सद्दाम खान, मुकेश गौर, गोपाल करेरिया, इकबाल खान एवं उत्तम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ