राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का विस्तार राममोहन पाराशर बने भोपाल संभाग अध्यक्ष, लटेरी में खुशी का माहौल

लटेरी | राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लटेरी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता राममोहन पाराशर को भोपाल संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परम पूज्य महाराज सच्चिदानंद जी के आशीर्वाद और संत शिरोमणि गुरुदेव श्री दंदरौआ महाराज के विशेष निर्देशों पर की गई है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद लटेरी क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं प्रत्यक्ष रूप से भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

संगठन को मिलेगी नई दिशा

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि राममोहन पाराशर अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से सनातन धर्म की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। लटेरी से एक साथ संभाग अध्यक्ष और संभाग संयोजक जैसे दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति होने से क्षेत्र का मान बढ़ा है।

अनुभवी नेतृत्व की जोड़ी

भोपाल संभाग में संगठनात्मक मजबूती के लिए राममोहन पाराशर (संभाग अध्यक्ष) और ब्रजमोहन शर्मा (संभाग संयोजक) की अनुभवी जोड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिनकी अगुवाई में भोपाल संभाग के पांचों जिलों में संगठन विस्तार की योजना बनाई गई है।
सनातन विचारधारा का घर-घर प्रचार
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का उद्देश्य सामाजिक चेतना के माध्यम से सनातन संस्कृति और मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। भोपाल संभाग में नई टीम के गठन से संगठन को वैचारिक और धरातलीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। लटेरी क्षेत्र से दो अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय जनता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ