कलेक्टर अंशुल गुप्ता का सख्त निर्देश: स्कूल–कॉलेजों के पास नशीले पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित

विदिशा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने नशा मुक्ति एवं नशा नियंत्रण उपायों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के कॉलेजों और स्कूलों के निर्धारित सीमा क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर ने पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए और नशीले पदार्थों की बिक्री या वितरण में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#jansamparkmp #vidisha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ