सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई गाड़ी क्रमांक MP37GA2824 गुना जिले के एक साहू परिवार की बताई जा रही है। आशंका है कि इस चोरी में गुना-शिवपुरी के कंजर गिरोह का हाथ हो सकता है। रात करीब 2 बजे गश्त कर रही आनंदपुर पुलिस ने कार्रवाई की तो मौके पर मौजूद करीब 8 से 10 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह पुलिस के कब्जे में है। वाहन से मोबाइल और कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।
चोरी की वारदात के वक्त चौकीदार नदारद मिला। वाहन वेयरहाउस के पिछले हिस्से में खड़ा किया गया था, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहीं से मसूर के बोरे भरे जा रहे थे। पुलिस को मौके पर करीब 40 से 50 क्विंटल मसूर के कट्टे बाहर पड़े मिले।
वेयरहाउस संचालक सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि रात 4 बजे पुलिस ने चोरी की कोशिश नाकाम की। “गाड़ी क्रमांक MP37GA2824 पुलिस ने जप्त कर ली है। चोरों को पकड़ा गया या नहीं, इसकी जानकारी हमें नहीं है,”
पुलिस की जांच जारी
आनंदपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ