विदिशा, 28 सितम्बर 2025 कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में अगस्त एवं सितंबर माह में विभिन्न विभागों की आयोजित समीक्षा बैठकों की कार्यवाही विवरण अब तक जिला कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं टीएल बैठक की जिला नोडल अधिकारी मोहिनी शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।
संयुक्त कलेक्टर शर्मा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा ली गई समीक्षा बैठकों की कार्यवाही विवरण सोमवार को होने वाली टीएल बैठक में सभी विभाग प्रमुख अपने साथ लेकर आएँ और उन्हें स्टेनो शाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग प्रमुख इस विषय की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से दें, क्योंकि कलेक्टर महोदय द्वारा बैठक में यह जानकारी अनिवार्य रूप से चाही गई है।




0 टिप्पणियाँ