शिवपुरी/लटेरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लटेरी निवासी वरुण शर्मा की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गंजबासौदा निवासी अभिषेक शर्मा अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक देवस्थान पर दर्शन करने गए थे। वापसी में सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी के गुरुद्वारे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे में अभिषेक शर्मा का साला वरुण शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ