संपूर्णता अभियान में विदिशा को बड़ी उपलब्धि गोल्ड मेडल से नवाज़े जाएंगे विदिशा कलेक्टर

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में
 
विदिशा कलेक्टर को गोल्ड मेडल
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 20 अगस्त, प्रातः 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित संपूर्णता अभियान राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सात जिलों के कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता (IAS) एवं तत्कालीन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह (IAS) को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

क्या है संपूर्णता अभियान?

नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई 2024 को शुरू किया गया यह अभियान 30 सितंबर तक संचालित किया गया।

इसका लक्ष्य देशभर के आकांक्षी जिलों व ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों की 100% संतृप्ति प्राप्त करना है।

फोकस क्षेत्र :

गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व देखभाल पंजीकरण

पूरक पोषण प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाएँ

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

समय पर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना

विद्यालयों में विद्युत सुविधा

महिला स्व-सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराना

विदिशा का प्रदर्शन

संपूर्णता अभियान में विदिशा जिले के आकांक्षी ब्लॉक बासौदा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रथम तिमाही में डायबिटीज व बीपी जांच,

गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार,

स्कूलों में विद्युत व्यवस्था,

समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण,

और मृदा परीक्षण कार्ड वितरण में जिले ने उत्कृष्ट कार्य किया।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सम्मान

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विदिशा जिले के उत्कृष्ट फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें –

सुश्री साक्षी सचान, कृषि विस्तार अधिकारी

श्रीमती सुलेखा पंथी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बासौदा

श्री राकेश सेन, शिक्षक एवं प्रभारी BEO

डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी
 इस आयोजन में विदिशा जिले को राज्य स्तरीय पहचान मिलने जा रही है, जिससे जिले के प्रशासन और फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल और ऊँचा होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ