विदिशा। फैमिली हेल्थ इंडिया के तत्वावधान में, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टीकाराम शर्मा के मार्गदर्शन एवं गोदरेज के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र हीरापुरा में पोषण एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि भारत के राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगादृहर घर स्वच्छता अभियान का एक बड़ा लाभ यह भी है कि घरदृघर स्वच्छता से डेंगू और अन्य मच्छर जनित रोगों का खतरा कम होता है।
महिलाओं और उपस्थित नागरिकों को समझाया गया कि घर एवं मोहल्ले में पानी जमा न होने दें।आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखें।पानी की टंकियों एवं फ्रिज की ट्रे को नियमित साफ करें। सप्ताह में एक बार पानी अवश्य बदलें। बुखार आने पर तुरंत जाँच कराएँ।
मलेरिया व डेंगू से बचाव हेतु मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।साथ ही पोस्टर, बैनर, घर-घर भ्रमण एवं सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक किया गया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया संक्रामक रोग हैं जो मच्छरों के काटने से फैलते हैं, इसलिए समय रहते सही कदम उठाना और मच्छरों से बचाव करना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में फैमिली हेल्थ इंडिया की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं एएनएम उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#vidisha




0 टिप्पणियाँ