भोपाल, मध्यप्रदेश। संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान ऑनलाइन तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का शीघ्र व प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।
बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री विनोद यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतें गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासनिक व्यवस्था पर बना रहे।
बैठक के दौरान समय-सीमा पत्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




0 टिप्पणियाँ