विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना लटेरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर मात्र 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण
फरियादी रवि कुशवाह, निवासी वार्ड क्रमांक 13 लटेरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ऑनलाइन कम्प्यूटर दुकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गया है। चोरी गए माल की कीमत लगभग ₹25,000/- आंकी गई। प्रकरण अपराध क्रमांक 224/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश पिता रामबाबू अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 मलनियां रोड, अगरिया बस्ती, थाना लटेरी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बरामद मशरूका
👉 01 इनवर्टर
👉 01 बैटरी
👉 कुल मूल्य – ₹25,000/-
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, प्रआर हरिओम लोधी, प्रआर खुशीलाल, आर दिलीप, आर राहुल एवं सै. नंदकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




0 टिप्पणियाँ