भारतीय क्रांति सेना ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

गंज बासौदा, 31 जुलाई — भारतीय क्रांति सेना के बैनर तले आज पार्टी संस्थापक अधिवक्ता अरविंद सिंह राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार गंज बासौदा को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गंज बासौदा तहसील के हथोड़ा स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि न केवल कब्जा हटाया जाए, बल्कि संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक रुख अपनाया जाएगा।

इस अवसर पर क्रांति अहिरवार, सुरेंद्र सिंह सेन, जसोदा वंशकार, गोपाल अग्रवाल, अधिवक्ता कुशवाहा मैडम, महाराज सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रशासन को चेताया कि वे शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहें।

भारतीय क्रांति सेना ने यह स्पष्ट किया कि आमजन के अधिकारों और शासकीय संपत्तियों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ