विदिशा वन मंडल के लटेरी परिक्षेत्र में चरवाहा सम्मेलन आयोजित, वन संरक्षण और जल-संरक्षण पर दिया गया बल

लटेरी (विदिशा)। विदिशा वन मंडल के अंतर्गत लटेरी परिक्षेत्र के चंदेरी गांव में चरवाहा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वन संरक्षण, भू-जल संरक्षण और वन आधारित योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, वनमंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चरवाहों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर लटेरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार रामगुलाम राजोरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की वन आधारित योजनाओं की जानकारी साझा की और क्षेत्र की जनता को वन सुरक्षा तथा भूमि अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह सब माननीय विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी एवं भाजपा सरकार की जन-हितैषी मंशा का हिस्सा है।
कार्यक्रम में डीएफओ श्री संतोष यादव, अनुविभागीय अधिकारी श्री हर्षल चौधरी, एसडीओपी श्री अजय मिश्रा, उत्तर और दक्षिण वन परिक्षेत्र के अधिकारी श्री मुकेश कैन सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आमजन से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ