लटेरी SDM कार्यालय में जल समस्या को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई कार्ययोजना

लटेरी (विदिशा) — आज एसडीएम कार्यालय लटेरी में उपखंड अधिकारी श्री विनीत शर्मा जी की अध्यक्षता में एक संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की जल समस्याओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में भाजपा जिला मंत्री श्री भारत सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह बघेल, श्री राजकंवर बघेल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री रामगुलाम राजौरिया, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय भंडारी (अट्टू), नगर परिषद लटेरी के उपाध्यक्ष श्री शिवचरण प्रजापति, पार्षद श्री जीतू रघुवंशी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लटेरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में व्याप्त पेयजल संकट और अधूरी पड़ी जल योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी ग्रामों की सूची तैयार की जाए जहां जल समस्या बनी हुई है या जलप्रदाय योजनाएं अपूर्ण हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक सप्ताह के भीतर जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, जनपद सदस्यों, पार्षदों तथा अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी एकत्रित की जाए, और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जल संकट के समाधान के लिए ठोस प्रयास
एसडीएम श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।

उपस्थित प्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को बेझिझक सामने रखते हुए प्रशासन से समाधान की अपेक्षा जताई। यह सामूहिक प्रयास क्षेत्र में विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ