MP News: एक्शन मोड में आए कलेक्टर साहब! पानी की समस्या पर उपयंत्री और पंचायत सचिव निलंबित, सरपंच को हटाने का नोटिस

सिंगरौली, मध्यप्रदेश: जिले के खमरिया गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने सख्त एक्शन लिया है। लापरवाही बरतने पर उपयंत्री विवेक चौरासिया और पंचायत सचिव हीरालाल कोल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत सरपंच गुलाब देवी शुक्ला को पद से हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि खमरिया गांव के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की।

कलेक्टर के निर्देश के बाद पीएचई विभाग की टीम रात करीब 11 बजे गांव पहुंची और खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत की। अब गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए 2-3 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब अन्य पंचायतों में भी जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ