विधायक उमाकांत शर्मा का औचक निरीक्षण – उनारसीकलां में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति जानी


आनंदपुर । लटेरी तहसील के ग्राम उनारसीकलां में निर्माणाधीन शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण क्षेत्र के लोकप्रिय और यशस्वी विधायक आदरणीय गुरुदेव श्री उमाकांत जी शर्मा द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है, और इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को सुलभ व त्वरित उपचार उपलब्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ