तीन दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन गुरूवार से
हरेक स्कूल को किताबो की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सभी अशासकीय विद्यालयों में संचालित पुस्तको की सूची जिला शिक्षा कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। पूर्व में भी ततसंबंध में अवगत कराया गया है किन्तु कुछ विद्यालयों द्वारा यह कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है ऐसे सभी विद्यालय संचालको को सचेत किया जा रहा है कि स्वंय कार्यवाही से बचे और दूसरो को अभिप्रेरित करे।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावको को स्कूली किताबे खरीदने और बुक सेलरो को किताबे विक्रय करने में सुगमता हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है ताकि किसी को दिक्कतो का सामना ना करना पडे इसके लिए जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रविन्द्रनाथ टेगौर सांस्कृतिक भवन आडिटोरियम में अप्रैल माह की तीन से पांच तारीख तक आयोजित किया जाएगा। उक्त मेले मंे सभी बुक सेलरो के लिए दस बाई दस के स्टाॅल उपलब्ध कराएं जाएंगे ताकि अभिभावकगण उक्त मेले में भ्रमण कर सुगमता से किसी भी बुक सेलर के स्टाल में पहुंचकर स्कूली किताबो की खरीदी कर सके। मेले में अभिभावकगण आवश्यक किताबो का आर्डर बुक कर पैमेन्ट करने पर किताबे उनके घर पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बुक बेण्डरो की मेला परिसर में सुरक्षा दृष्टिकोण से संबंधित शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि सम्पूर्ण सुरक्षा प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो जाए।
संयुक्त कलेक्टर व स्कूल शिक्षा विभाग की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने स्कूल संचालको और बुक सेलरो की ततसंबंध में जिज्ञासाओं का समाधान किया वहीं तीन बुक सेलरो का पैनल बनाया गया है जो बुक सेलरो से संबंधित समस्याआंे की जानकारी एकजाई प्रस्तुत करेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि कक्षा नौबी से बाहरवीं तक सीबीएसई कोर्स की किताबे संचालित की जानी है उनके विकल्प, अनुवादिक अथवा अभ्यास पुस्तिका इत्यादि का विक्रय नहीं किया जाना है। इसी प्रकार ग्रामर पुस्तिकाओं के संबंध में स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी स्कूलो मंे बुक लिस्ट प्रदर्शित हो वहीं कक्षावार पाठ्यपुस्तके सभी विक्रेताओं के यहां उपलब्ध हो इसी प्रकार स्कूली ड्रेस सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री के बारे में तमाम जानकारियां सांझा कर शासन के निर्देशो से अवगत कराया है। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई इस बैठक में बुक सेलर की समस्याओं का निदान किया गया वहीं स्कूल संचालको के द्वारा कक्षावार तय पुस्तको की सूची, सहित अन्य सामग्री की जानकारियां सांझा की गई। उक्त बैठक में इस प्रकार पाठय पुस्तक मेले का आयोजन विकासखण्ड स्तरो पर भी आयोजित करने के सुझावो पर कलेक्टर ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही बासौदा एवं सिरोंज में भी मेलो का आयोजन किया जाएगा। बैठक में डीपीसी, अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष श्री मान सिंह राजपूत ने प्रशासन के द्वारा की जा रही पहल, शासन स्तर से संधारित दिशा निर्देशो के पालन पर बल देते हुए कहा कि विदिशा जिला इस अभिनव नवाचारो के माध्यम से प्रदेश स्तर पर ख्याति अर्जित करेगा। बैठक में डीपीसी श्री आरपी लखेर, जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ समस्त अशासकीय स्कूल संचालको के प्रतिनिधि और बुक सेलर मौजूद रहें।




0 टिप्पणियाँ