विदिशा, सिरोंज। ग्राम पगरानी, तहसील सिरोंज, जिला विदिशा में रविवार को 3 करोड़ 16 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बने 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उपकेंद्र का लोकार्पण भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
इस नवीन उपकेंद्र से आसपास के 16 गांवों को निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई।
विद्युत विभाग के DE श्री राजू भाभोर ने उपकेंद्र की तकनीकी जानकारी और निर्माण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दरयाब सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह दांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री संतोष चौरे, नगरीय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री चरण सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र बघेल, पूर्व जनपद सदस्य श्री नंदराम शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और उपकेंद्र की आवश्यकता व लाभों पर प्रकाश डाला।




0 टिप्पणियाँ