भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह, महिला भी रह सकती है भाजपा की पहली पसंद


MPNews Bhopal: भोपाल।
होली के बाद अब मध्यप्रदेश भाजपा में हलचल शुरू हो गई है क्यूंकि अब रंगोत्सव होली भी हो गई है तो अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना तय है, भाजपा द्वारा मप्र के चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कभी भी भोपाल आ सकते है, जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख सामने आ सकती। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं वही नर्मदापुरम से भाजपा सांसद चौधरी दर्शन सिंह भी प्रदेश की रेस में है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री निवास पर हुए किसान सम्मेलन में भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सांसद दर्शन चौधरी की तारीफ कर चुके है,, चूंकि दर्शन सिंह चौधरी वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी है और पिछले वर्ष हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में किसान मोर्चा का प्रमुख योगदान रहा है, छोटे कस्बों एवं प्रदेश के एक एक ग्राम में किसान मोर्चा का नेटवर्क अच्छा है, किसान मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता ग्राम के लोगो से सीधा संपर्क में है, और खुद किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी भी ग्रामों में किसानों से सीधा जुड़े हुए है, तो कही न कही इसका फायदा भी भाजपा को दोनो चुनावो में मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष हेतु महिला हो सकती है भाजपा हाईकमान की पहली पसंद

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। वहां पर पार्टी ने महिला को मुख्यमंत्री बनाकर दिल्ली की कमान सौंपी है तो इससे माना जा सकता है की भाजपा मध्यप्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान महिला को सौंप सकती है। जिसमें सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े का नाम प्रमुख माना जा रहा है वहीं सीधी से पूर्व सांसद रीति पाठक भी मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। श्रीमती पाठक दो बार सीधी से सांसद एवं सीधी से जिलाध्यक्ष भी रही है, इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने सीधी सीट से पूर्व सांसद रीति पाठक को टिकिट न देकर डॉ, राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा था जो कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल को हराकर लोकसभा पहुंचे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ