विदिशा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व वसूली पखवाडा का आयोजन जिले में भी 31 मार्च तक क्रियान्वित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा बैठक के दौरान 17 मार्च से शुरू हुए राजस्व वसूली पखवाडा की निहित बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए राजस्व वसूली के कार्यो को जिले में सुव्यवस्थित रूप से संपादित कर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु शासन द्वारा विदिशा जिले को 20.00 करोड का राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया था विदिशा जिले द्वारा अभी तक की स्थिति में राशि रूपये 8,31,41,355 की वसूली की जा चुकी हैं। शेष राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली पखवाडा का आयोजन 31 मार्च तक किया जाना है अतः शेष राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु राजस्व पखवाडा के रूप में एक विशेष अभियान चलाया जाकर युद्ध स्तर पर राजस्व वसूली कार्य पूर्ण किया जावें। उक्त् अभियान में बकायादारों के विरुद्ध राजस्व वसूली हेतु कठोर कार्यवाही संपादित की जावें। बकायादारों द्वारा नोटिस पश्चात राशि जमा न करने पर कुर्की संबंधी कार्यवाही भी संपादित की जायें। उक्त कार्य हेतु जिले के बड़े राजस्व बकायादारों को चिन्हित किया जाकर सूचीबद्ध किया जा चुका है। संबंधित अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसीलदारोंध्नायब तहसीलदारों तथा पटवारियों की बैठक आयोजन की कार्यवाही पूर्ण की जाकर दल भी गठित किये जा चुकें है। कलेक्टर द्वारा उक्त् कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश भी समय-सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये गये है।




0 टिप्पणियाँ