खाद की कोई कमी नहीं पर्याप्त मात्रा में विदिशा जिले को मिल रहा खाद

विदिशा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
आवश्यकता अनुसार जिले में खाद के रैक आ रहे है किसानों को समय पर मिलेगा खाद
..
विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सभी प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। जिले में रबी फसल की बुआई हेतु उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। फसल बुआई की समय जिले के समस्त किसान भाई- बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े एवं समय पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध रहे। इस हेतु जिला प्रशासन गंभीरता के साथ काम कर रहा है।    
 
खाद के रैको की आपूर्ति लगातार -

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की पहल पर जिले के सौरई रैक पाइंट पर खाद के रैक लगातार आ रहे है। इसी क्रम में आज ईफको के डीएपी व एनपीके का मिक्स रैक सुबह लगा है जिससे 755 मेट्रिक टन डीएपी व 470  मेट्रिक टन एनपीके खाद जिले की विभिन्न समितियों व विपणन संघ के गोदामों पर भेजा जा रहा है। आगामी 2 दिनों में कोरोमंडल व केएफ एल यूरिया के रैक सौराई में आ रहे हैं जिनसे 958 मीट्रिक टन यूरिया समितियों व विपणन संघ के गोदामों में पहुंचाया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि जिले में अब यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता होगयी है। कृषकों को बुबाई के लिए आवश्यक डीएपी व एनपीके के रेक भी सौराई के लिए निकल पड़े हैं। इसमें 2000 मीट्रिक टन कृभको डीएपी व 2600 मीट्रिक टन एनपीके का रेक शामिल है। उक्त दोनों रेक दीपावली के पूर्व विदिशा आ जाएंगे। 

सुपरफास्फेट खाद का सभी समितियों में पर्याप्त भंडारण पहले ही कराया जा चुका है। कृषकों को किसी भी प्रकार से पेनिक होने क आवश्यकता नहीं है सभी को उनकी जरूरत का खाद उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में खाद की  आवक आगे भी निरंतर बनी रहेगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ