आनंदपुर। डोल ग्यारस का त्यौहार आनंदपुर ग्राम पंचायत में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिरों से भगवान को विमान रूपी पालकी में बैठाकर वन विहार भ्रमण पर पूरे नगर में घुमाया गया। सभी मन्दिरों से भगवान के इस दौरान लोगों ने भगवान को प्रसाद व भेंट चढ़ायी। साथ ही विशेष रूप से बच्चों ने एवं महिलाओं ने भगवान की पालकी के नीचे से निकलकर सभी प्रकार के रोग दोष को दूर करने की प्रार्थना की। श्री राधा कृष्ण मंदिर के तत्वावधान में डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया पोषाक धारण कराई गई महाआरती की गई एवं पालकी में विराजमान किया गया तथा अखंड ज्योति एवं बैंड बाजे के साथ शाम 4 बजे भगवान की डोल यात्रा नगर भ्रमण शुरू किया गया।
इस दौरान ग्रामीण जनों ने ठाकुर जी पर पुष्प वर्षा की और सभी श्रद्धालुओं को फलों का विशेष प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कस्बे के सैकड़ो भक्तगण डोल यात्रा में सम्मिलित हुए।




0 टिप्पणियाँ