विदिशा । जिले में एक युवक के बैंक खाता से लाखों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक ने ₹2 हजार के लालच में अपना बैंक खाता एक युवक को दे दिया था जिसके बाद उसके खाते से 70 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया इसकी जानकारी लगते ही युवक ने एडिशनल एसपी से इसकी शिकायत की। एडिशनल एसपी ने साइबर टीम को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस को इस मामले के पीछे एक फ्रॉड गैंग का हाथ होने का अंदेशा है।
विदिशा के बंटी नगर इलाके के रहने वाले भानसिंह लोधी को उसके दोस्त ने बैंक खाता खुलवाने के लिए दो हजार रुपए का लालच दिया था। भान सिंह ने बैंक खाता खुलवाया और अपने दोस्त को दे दिया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया।
एक दिन जब बैंक की पास उठाकर एंट्री करने के लिए गया तब उसे पता चला कि उसके बैंक
खाता से करीब 70 लाख का लेनदेन हो चुका है। जिसके बाद घबरा गया और उसने बैंक में खाते से लेनदेन को रुकवा दिया और एडिशनल एसपी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई।
भानसिंह लोधी में बताया कि वह मोहल्ले के
एक जिम में कसरत करने के लिए जाया करता
था । इस दौरान उसकी पीतल मिल चौराहे पर
रहने वाले मोहित से दोस्ती हो गई थी। एक
दिन मोहित ने उसे 2 हजार का लालच दिया
और उसके एवज में बैंक में खाता खुलवाने की
बात कही । खाता खुलवाने के लिए ₹1 हजार
की रकम भी मोहित ने दिए थे। इसके बाद बैंक
एटीएम और चेक बुक के साथ जिस मोबाइल
नंबर से खाता खुलवाया गया था।
वह भी मोहित ने अपने पास रख लिया । भानसिंह के खाते में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन होने लगे और इस बात की जानकारी उसको को नहीं थी । आज बैंक से कॉल आने के बाद उसको अपने खाते से लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन
की जानकारी लगी।
भान सिंह ने बैंक खाते की पासबुक में एंट्री कराई तो उसको अपने खाते से लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी लगी। इसकी शिकायत करने एडिशनल एसपी के पास पहुंच गया। अपनी आप बीती एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे को सुनाई। एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही साइबर टीम को एक्टिव कर दिया और पुलिसकर्मियों को इस मामले की जांच के निर्देश दिए ।




0 टिप्पणियाँ