लटेरी: VHP बजरंग दल ज़िला गंजबासौदा की बैठक आयोजित नये कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

लटेरी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की जिला गंजबासौदा की बैठक संकल्प भवन पठारी में सम्पन्न हुई। जिसमे लटेरी प्रखंड सहमंत्री अमित शर्मा की प्रखंड मंत्री के दायित्व की घोषणा की गई एवं उमेश शर्मा प्रखंड सह संयोजक की घोषणा की गई।
 बैठक में जिला प्रान्त अर्चक पुरोहित मुन्ना लाल जी, प्रान्त सह गौरक्षा प्रमुख नीलेश जी अग्रवाल,प्रान्त समरसता प्रमुख,विभाग सहमंत्री चंद्रभान जी बघेल, जिला अध्यक्ष संदीप जी नेमा, जिला मंत्री अभिषेक जी शर्मा गुरूजी,धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख ब्रजेश जी कुशवाह एवं संगठन की प्रखंड टोली उपस्थित रहे। प्रखंड टोली ने नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनायें दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ