भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक कार्य पद्धति के अनुरूप पार्टी का सदस्यता अभियान जिसे पार्टी कार्यकर्ता संगठन पर्व के रूप में मनाते हैं शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर 17 अगस्त को संपन्न कार्यशाला के माध्यम से इसकी शुरुआत हो गई है, वहीं, मध्यप्रदेश में 21 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन पर्व की रूपरेखा बनाई जाएगी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा के संगठन पर्व जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत के अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत संगठन है और एक जीवंत संगठन ही लोगों को पुनः सदस्यता कर निर्णय करने का मौका देती है।
टोलियां संभालेंगी संचालन का दायित्व
संगठन पर्व के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टॉलियों का गठन किया जा रहा है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेगी। राष्ट्रीय स्तर पर पाटी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े इस अभियान के प्रभारी है। मध्यप्रदेश में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी इसके प्रभारी होंगे। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चौधरी मुळेया सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इस टोली में शामिल होंगे।
चार तरीकों से ली जा सकेगी पार्टी की सदस्यता
संगठन पर्व के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए चार तरीकों का प्रयोग किया जा सकेगा। पार्टी द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग पार्टी के क्यू आर कोड को स्कैन कर के भी पार्टी से जुड़ सकते है। नमो एप के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट bip.org के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।
हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचेगा पार्टी का अभियान
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सर्वस्याही, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी होगा। इस अभियान के दौरान शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक, प्रदेश के हर भौगोलिक क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं महिलाओं अनुसूचित जाति जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वीं के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि हमने विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों के दृष्टिगत हर वूथ का विश्लेषण किया है।
बूथ स्तर तक होंगी संगठन पर्व की कार्यशालाएं
शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यशाला 17 अगस्त को दिल्ली में संपन्न हो चुकी है। इस कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय आयक्ष जेपी नहर देश के गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राष्ट्रसनी दिया था। इसके उपरांत अब प्रदेश स्तर की कार्यशाला 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में प्रदेश के कोर ग्रुप से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी सभाग के प्रभारी प्रदेश की सदस्यता टोली के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद सभी सम्मानीय विधायक, जिलों के अध्यक्ष जिलों के प्रभारी जिलों के महामंत्री सोच के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के प्रदेश संयोजक विभागों के संयोजक मीडिया विभाग के सभी सहप्रभारी और प्रवण सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिलों की सदस्यता टोली तथा नगरपालिकाओं के अध्यक्ष भाग लेंगे।
टारगेट्स के बाद प्रदेश स्तर पर लक्ष्य तय किया जाएगा
शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी की काति का अंग है और समय-समय पर चलने वाले इन अभियनों की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देश भर में हमारे करीब 18 करोड़ सदस्य है. जबकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता 9 करोड़ ही है। शर्मा ने कहा कि हर स्तर की कार्यशालाएं हों जाने पर जो टारगेट्स आऐंगे तब प्रदेश स्तर पर लक्ष्य तय किया जाएगा। उनोंने कहा कि पिछले अभिकन में मध्यप्रदेश में मिस्ड कॉल के माध्यम से करीब 1 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा गया था। शर्मा ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में इतिहास कराएगी। नई सदस्यता के मामले में नया इतिहास बनाएगी




0 टिप्पणियाँ