अशोक नगर में एक युवती और उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना में लापरवाही पर अशोकनगर एसपी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शुक्रवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अफसरों की बैठक ली, और कानून व्यवस्था के पालन में हो रही ढिलाई के रवैये को दुरुस्त करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कानून का पालन कराने के लिए पुलिस को खुली छूट है। अपराधियों को छोड़ो मत, प्रदेश को भय मुक्त माहौल दो। बैठक में सीएम ने
बुलडोजर चलाकर तोड़ा आरोपी का घर |
उधर, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम आरोपी के घर पहुंची। यहां ताला लटका था। टीम ने बेदखली का नोटिस चिपकाया, फिर ताला तोड़कर सामान बाहर निकाला। इसके बाद बुलडोजर चलाकर घर तोड़ दिया। एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार शालिनी भार्गव, एसडीओपी विवेक शर्मा समेत दो थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। आरोपी का 20 बाई 30 का मकान एक मंजिल तक पक्का बना था जबकि दूसरी मंजिल पर टीन सेट था।
कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ पिछले दिनों घटित गंभीर घटनाओं को लेकर अफसरों से सवाल भी किए।
यह है पूरा घटनाक्रम
अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया, उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा। लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी। इस दौरान आरोपी तलवारें और लोहे की रॉड लहराते रहे।
सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि हर घटना के बाद आरोपियों पर एक्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व की समीक्षा करने और उनकी भूमिका के संबंध में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है तो पूरी पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं। डॉ. यादव ने कहा कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए।




0 टिप्पणियाँ