पहले मारा,फिर दुकानदार सहित परिवार के खिलाफ बनाया केस।

आनंदपुर । सोमवार में 27--28 तारीख की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जावती चौराहे पर अपनी दुकान पर बैठे सचिन करेरिया के साथ पुलिस की कहा सुनी हो गई, थाने में पुलिस और करेरिया परिवार के बीच हुई बहसबाजी।

सचिन के भाई सोनू करेरिया ने बताया कि कल हमारे घर पर ताऊजी की रसोई थी,दिनभर मेहमानों का आनाजाना रहा,रात को टेंट आदि जमा कराकर सचिन जावती चौराहे पर स्वंय की दुकान पर बैठा था,उसी समय आनंदपुर थाना प्रभारी दो आरक्षकों के साथ पहुंचकर सचिन से गली गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट की गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई,हम सभी लोंगों को जब इसका पता चला तो हम लोग सचिन को क्यों पुलिस ले गई और थाना प्रभारी से बात करने आये थे ,जिस पर पुलिस ने हमारे परिवार बालो पर मामला बना दिया और आज दोपहर को जगदीश,मनोज,बृजेश को उठाकर ले गई।
आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि रात को जावती चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होकर ग़दर करने की सूचना पर पुलिस बल जावती चौराहे पर पहुंची,जहाँ पर सचिन,करेरिया,बब्लू खान बैठे थे उनको घर जाने को कहा क्योंकि उस समय रात के 11. 30 बज रहे थे,पुलिस ने इनको घर जाने को कहा तो  यह दोनों पुलिस से झगड़ने लगे,पुलिस ने बचाव में हल्का बल प्रयोग किया और आ गई,उसके बाद आरक्षक तख्त सिंह को रोककर नवीन,राजू,मनोज,जगदीश,श्याममोहन सहित अन्य इनके परिवार के लोंगों ने मारपीट की और गाली गलौज किया,उसके बाद थाने में आकर हमला करने का प्रयास किया,पुलिस ने इनके खिलाफ एससी,एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अभी 9 लोंगों के साथ अन्य दो से तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

अजय मिश्रा एसडीओपी लटेरी--ने बताया कि आठ से दस लोंगों ने पुलिस थाने पर हमला करने का प्रयास किया,जिस पर मैने रात को मौके पर जाकर मामला शांत कराया और आज हमला करने बाले लोंगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया जिसमें तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
सचिन का कहना है कि में अपनी दुकान का सामान रखकर घर जाने बाला था,उसी समय थाना प्रभारी दीपक राठौड़ और दो आरक्षकों ने आते ही मारना शुरू कर दिया।और मुझे घसीटकर थाने ले गई।और हमारे खिलाफ ही मामला दर्ज हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों ने बाजार को इस घटना के विरोध में बंद किया,सांकेतिक बंद के बाद बाजार खुल भी गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ