बीजेपी पर दिग्विजय के गंभीर आरोप
दिग्विजय सिंह ने bjp के ऊपर भड़कते हुए कहा, "राजगढ़ में कांग्रेस के वर्कर्स को 100 मीटर के बाहर किया जा रहा है, वहीं भाजपा के वर्कर्स 100 मीटर भगवान राम के बैनर लगाए हुए हैं. दूसरा, कांग्रेस के लीडर पंकज यादव को थाने में बैठाया है, जबकि उससे ज्यादा अपराधी भाजपा के लोग खुले घूम रहे है. तीसरा चाचौड़ा में मतदान केंद्र 24 पर वोट डले हैं 11 और मशीन बता रही है 50. "आखिरी चुनाव के सवाल पर दिग्वजिय सिंह ने कहा कि आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं. नए लड़कों को मौका देंगे. दिग्विजय सिंह 100 परसेंट जीत मिलने का दावा कर रहे हैं.
बीजेपी के दिग्गजों पर भारी पड़ेगी दिग्विजय की पदयात्रा?
दिग्विजय सिंह इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं. उन्होंने पूरे क्षेत्र में पदयात्रा की है और जनता से जुड़ने की कोशिश की है. वहीं रोडमल नागर के समर्थन में केंद्र से लेकर प्रदेश के बीजेपी नेतृत्व ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. अब देखना होगा कि दिग्विजय सिंह की पदयात्रा क्या बीजेपी के दिग्गजों की रैलियों पर भारी पड़ेगी या नहीं.




0 टिप्पणियाँ