चाचौड़ा रोड स्थित गोरी स्टील फर्नीचर हाउस एवं बीनागंज मेन बाजार में स्थित जाकिर गोरी पात्र भंडार पर जीएसटी न भरने पर ग्वालियर से 15 सदस्य जीएसटी टीम ने छापामार कार्यवाही की है। स्टेट टैक्स डिप्टी कमिश्नर गुरमीत सिंह बदवा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जीएसटी टीम ग्वालियर से आए हुए हैं व्यापारियों द्वारा टैक्स न भरने की जानकारी मिलने पर हमारी 15 सदस्य टीम बीनागंज पहुंचकर दो व्यापारियों ने जीएसटी नही भरा था उन व्यापारियों से जानकारी उपलब्ध करा रहे है दोनो दुकानदारों से दस्तावेज मांगे गए है। जीएसटी की टीम की यह कार्यवाही लगभग दो से तीन दिन चलेगी।




0 टिप्पणियाँ