विधायक भार्गव चले भाजपा की डगर कांग्रेस छोड़ने का असर मतदान पर आया नजर

विदिशा । विदिशा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव के भाजपा में जाने का असर मतदान के दिन साफ दिखाई दिया है। विदिशा शहर के 50 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बैठे नहीं मिले। वहीं

ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट नजर नहीं आए। मतदान केंद्रों के बाहर भी सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नजर आए, कांग्रेस कार्यकर्ता नदारद रहे। जिस मुस्तैदी से कांग्रेस चुनाव लड़ती थी वह दिखाई नहीं दी। कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मतदान केंद्रों का जायजा लेते नजर नहीं आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ