Dhar Bhojshala सर्वे: भोजशाला परिसर में ASI का सर्वे शुरू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

धार। Madhya Pradesh आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम धार (Dhar) जिले के भोजशाला में सर्वे के लिए पहुंच गई है। सूर्योदय की पहली किरण के साथ भोजशाला परिसर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। कल देर रात एएसआई के लगभग 15 सदस्यों का दल भोजशाला की वैज्ञानिक जांच करने के लिए पहुंच गया था। ASI के अधिकारियों ने धार जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की थी। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सहयोग के लिए 21 लोंगो का दल जो की ASI का ही है, भोजशाला परिसर में जाने के लिए पहुंच चुका है।.भोजशाला परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। करीब 100 पुलिस के जवान तैनात किए गए है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भोजशाला में सर्वे शुरू हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम है। त्रिस्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। शहर में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।
5 सदस्यीय दल भोजशाला का करेगा सर्वे
आपको बता दें कि 11 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट ने संस्था हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई के बाद भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे करने के आदेश जारी किए थे। इसमें 5 सदस्यीय दल भोजशाला का सर्वे करेगा। अलग-अलग बिंदुओं पर यह सर्वे होना है। इसके लिए एएसआई के अपर महानिदेशक ने जारी किया है। इसमें पुलिस और प्रशासन को सर्वे टीम के लिए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है।

इन बिंदुओं पर होना है सर्वे
भोजशाला के पूरे परिसर का सर्वे और उत्खनन वैज्ञानिक पद्धति से होगा।
उत्खनन और सर्वे GPS GPR तकनीक के साथ कार्बन डेटिंग व अन्य नई तकनीक से करने का आदेश।
भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवाल से 50 मीटर की दूरी तक सर्वे किया जाएगा।
ASI के वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी की निगरानी में सर्वे होगा।
उत्खनन और सर्वे की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
परिसर के सभी बंद पड़े कमरों, खुले परिसर और सभी खम्बों का विस्तार से सर्वे होगा।
उत्खनन सर्वे की रिपोर्ट 2 महीने में प्रस्तुत करने के आदेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ