पीएम पर टिप्पणी करके सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने बीजेपी जॉइनिंग की

Political News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने ही पार्टी के बागी नेताओं से परेशान चल रही है कोई न कोई पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर पार्टी को अलविदा कह रहा है प्रदेश भर में स्कूल लेकर चर्चा का माहौल मौसम के हिसाब से गर्म है चर्चा तो यह भी है कि आने वाले दिनों में और भी कई पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी से विदाई ले सकते हैं. इसी बीच आज शाम को विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव बीजेपी  का दामन थाम लिया हैं.
विदिशा सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने बीजेपी ज्वाइन कर ली. भार्गव की बीजेपी में ज्वाइनिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें. 

कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस की टिकट पर 4 बार चुनाव लड़ चुके शशांक भार्गव को 3 बार हार का मुंह देखना पड़ा था. भार्गव ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक मुकेश टंडन को करीब 14 वोटों से चुनाव हराया था, इसके अलावा भार्गव पूर्व सीएम शिवराज के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं. आपको बता दें विदिशा लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार रहे शशांक भार्गव बीजेपी आज शाम को बीजेपी ज्वाइन कर ली है. 

शशांक भार्गव बीजेपी का 46 साल पुराना किला ढहाया था
 
बीजेपी की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली विदिशा विधानसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश टंडन को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, इस सीट से कांग्रेस के शशांक भार्गव ने जीत हासिल की थी. साल 1980 के बाद से ही यह सीट बीजेपी की मजबूत गढ़ मानी जाती है. यहां पर हुए अब तक चुनाव में कांग्रेस केवल दो बार ही जीत हासिल कर पाई है. आपको बता दें शशांक भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में से एक थे. लेकिन ऐन वक्त पहले उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 

बारी-बारी से हजारों नेता कर चुके बीजेपी ज्वाइन
न्यू जाइनिंग अभियान के अंतर्गत बीजेपी ने पिछले करीब दो माह में हजारों कांग्रेस, बसपा, सपा नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया गया है. इनमें पूर्व सांसद, विधायक समेत विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने वाले नेता शामिल हैं. न्यू जाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा हैं, उनके मुताबिक करीब 16 हजार से अधिक अन्य दलों के नेता बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं. 

पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
पूर्व विधायक शशांक भार्गव बीते साल जुलाई महीने में पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आए थे. तब कांग्रेस विधायक रहते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. तब शशांक भार्गव का पुतला भी फूंका गया था और बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी. तब उन्होंने कहा था की "पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की मेरी कोई मंशा नहीं थी. मेरी जुबान फिसल गई और मुंह से गलत निकल गया." उन्होंने कहा कि जिसके लिए मैं पीएम मोदी से माफी चाहता हूं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ