घायल यात्रियों में से एक यात्री ने बताया कि बस चालक तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इससे पहले मध्य प्रदेश के गुना जिले में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे जिला मुख्यालय से महज 50 किलोमीटर दूर स्थित राघौगढ़ इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इसमें तीन की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।




0 टिप्पणियाँ