लोकसभा चुनाव से पहले 76 आबकारी अधिकारियों के तबादले यहां देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने 76 आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर विभाग ने दो अपर आबकारी आयुक्त, चार सहायक आबकारी आयुक्त और 70 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

दो अपर आबकारी आयुक्तरं में राजेश हेनरी को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल से हटाकर मुख्यालय ग्वालियर और वीरेंद्र सक्सेना को मुख्यालय ग्वालियर से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक आबकारी आयुक्तों में डा. प्रमोद कुमार झा को प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता सागर से संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर, अजय शर्मा को प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल से मुख्यालय ग्वालियर, यशवंत कुमार धनौरा को कार्यालय आबकारी आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर से प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता भोपाल और आलोक कुमार खरे को सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय संभागीय उड़नदस्ता भोपाल से तबादला कर प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ किया है।
इसके अलावा सहायक जिला आबकारी अधिकारियों में सीमा सक्सेना को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्योपुर से गुना, रामजी पांडेय को जबलपुर से प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मंडला, संतोष कुमार सिंह को उमरिया से प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी पन्ना और गोपाल राठौर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी जिला धार से तबादला कर प्रभारी जिला आबकारी जिला उमरिया पदस्थ किया है। वहीं 66 अन्य सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ