आनंदपुर। विदिशा के आनंदपुर में तालाब में नहाते समय शुक्रवार को एक बुजुर्ग डूब गया। जिसके बाद होमगार्ड की टीम ने शनिवार को दिन भर तालाब में खोजबीन की, लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल सका।
हरिपुर के पास बांसी मजरा निवासी बिहारी बंजारा 65 वर्ष नहाने की कहकर घर से निकले थे, जो पास में बने तालाब पर गए लेकिन जब देर रात तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। उनके तालाब मेँ गिरने की आशंका पर शनिवार की सुबह से तालाब में गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन दिन भर उनका कोई पता नही चल सका। एसडीएम निकिता तिवारी ने बताया की बिहारी बंजारा के तालाब में गिरने की सूचना पर सुबह से ही रेस्क्यू जारी रहा। सिरोंज और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक खोजा पर तालाब में पानी अधिक होने और अंधेरा की वजह से कुछ अता पता नहीं चल सका।
वहीं, आज (रविवार) को सुबह से होमगार्ड की टीम ने फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद दोपहर को बुजुर्ग का शव पानी से बाहर निकाला गया।
बंजारा समुदाय का था बुजुर्ग
बताया गया कि आनंदपुर के अंतर्गत आने वाले हरिपुरा गांव में एक मजरा बसा हुआ है, जहां तालाब के किनारे बंजारा समुदाय के परिवार रहते हैं। शुक्रवार को शाम के समय 62 वर्षीय बिहारी बंजारा तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे पानी में डूब गए। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर लोगों ने तालाब में खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।




0 टिप्पणियाँ