चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले नौ लाख रुपए, गिरफ्तार..


सिरोंज सिरोंज थानांतर्गत चैक पर फर्जी दस्तखत कर एक व्यक्ति के अकाउंट से लाखों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम मुरारिया निवासी माखन सिंह धाकड़ द्वारा 29 अगस्त को थाना सिरोंज में शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम नैनवास कला मुरवास निवासी माखन अहिरवार द्वारा मेरी चैक बुक प्राप्त कर उक्त चैकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर मेरे बैंक खाते से 25 अगस्त को 2 लाख एंव 28 अगस्त को 7 लाख 90 हजार रुपए निकाले गए है। शिकायत के आधार पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ धारा 420,467,468,471 भादवि का पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव एसडीओपी सिरोंज के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर आरोपी से बैंक से निकाले 9 लाख 50 हजार रुपए सहित चैक बुक जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ