प्रत्याशियों की अगली सूची में भी हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम • शर्मा को भोपाल या पन्ना जिले की किसी सीट से उतारा जा सकता है
इन विधायकों की टिकट खतरे में
मध्य प्रदेश की जातिगत और स्थानीय समीकरणों के हिसाब से इन विधायकों के टिकट काटे जाना लगभग ते माना जा रहा है । इनमें केपी त्रिपाठी ( सेमरिया ) , रामलल्लू वैश्य ( सिंगरौली ) , महेश राय ( बीना ) , राजेश कुमार प्रजापति ( चंदला ) , डा . सीतासरन शर्मा ( होशंगाबाद ) , राजश्री रूद्र प्रताप सिंह ( शमशाबाद ) , उमाकांत शर्मा ( सिरोंज ) , विक्रम सिंह ( रामपुर बघेलान ) , प्रहलाद लोधी ( पवई ) , शरद कोल ( ब्यौहारी ) , .राकेश पाल सिंह ( केवलारी ) , नागेंद्र सिंह ( नागौद ) और नागेंद्र सिंह ( गुढ़ ) सहित अन्य कई विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी चुनाव लड़ाने की तैयारी
वही प्रदेश के सूत्र बताते हैं कि , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है । वे खजुराहो संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं । बता दें , इसके पहले पार्टी तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बना चुकी है । पार्टी नेताओं के अनुसार विष्णु दत्त शर्मा को भोपाल दक्षिण - पश्चिम या पन्ना जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है । भाजपा सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की चौथी सूची भी चौंकाने वाली होगी । कई ऐसे बड़े नाम सूची से गायब हो सकते हैं , जिनके टिकट कटने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता । राकेश गिरी ( टीकमगढ़ ) , अनिल जैन ( निवाड़ी ) , दिनेश राय मुनमुन ( सिवनी ) , सुरेंद्र पटवा ( भोजपुर ) , हरी सिंह सप्रे ( कुरवाई ) , रघुनाथ मालवीय ( आष्टा ) , राजवर्धन सिंह ( नरसिंहगढ़ ) और धार से नीना वर्मा के टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है । वहीं , जोबट से विधायक सुलोचना रावत अस्वस्थ हैं । उनके स्थान पर भी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा ।




0 टिप्पणियाँ