चूंकि यह काफी लंबा प्रोजेक्ट है और मानसून के कारण भी संक्रमण देखने को मिल रहा है जिससे कुछ चीतों को नुकसान भी हुआ है लेकिन हम सभी चीतों को सुरक्षित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका और भारत के एक्सपर्ट से लगातार संपर्क में हैं । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव पर कहा कि ग्वालियर में आयोजित हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा हर एक विधानसभा में सम्मेलन बुलाई जा रहे हैं चुनावों में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढा है । जिसका हमें चुनावों में लाभ भी होगा ।




0 टिप्पणियाँ