प्रदेश में इस तरह का पहला मामला है, जब किसी पटवारी को नायब तहसीलदार का प्रभार दिया गया हो. हालांकि, हड़कंप मचने के बाद राधौगढ़ एसडीएम अंजलि आर को गलती का एहसास हुआ तो आनन-फानन में आदेश बदल दिया. नए आदेश में जामनेर की नायब तहसीलदार रेणु कासलीवाल को कर्माखेड़ी तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
गलती से जारी हुआ आदेश SDM अंजली आर
राघोगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी का नाम जगदीश भदौरिया है. एसडीएम अंजली आर राघोगढ़ की अनुविभागीय अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यह आदेश जारी किया था. हालांकि, आदेश जारी करने के कुछ देर बाद महिला अधिकारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और आदेश को बदल दिया गया. इस मामले को लेकर जब SDM अंजली आर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार (Nayab Tahsildar) रमाशंकर सिंह का ट्रांसफर (Transfer) होने के कारण रेणु कासलीवाल को कर्माखेड़ी सर्किल का चार्ज दिया गया है. त्रुटिवश पटवारी जगदीश भदौरिया को कर्माखेड़ी सर्किल पर नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ कर दिया गया था, लेकिन त्रुटि को सुधारते हुए आदेश पुनः सुधार कर दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ