एमपी बारिश अलर्ट इन जिलों में 4 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत भारी बारिश की चेतावनी,

MP Weather News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अगस्त के महीने में प्रदेश के हर हिस्से में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है. इसके अलावा आज मंगलवार के लिए कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ में भी लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी. तो जानिए कैसा रहेगा आपके जिले में मौसम- 

MP में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें रायसेन, रीवा ,उमरिया ,पन्ना, अनूपपुर, सागर ,सीधी, शहडोल ,सिंगरौली ,बालाघाट, छतरपुर ,सिवनी और कटनी जिले शामिल हैं, जहां भारी बारिश की संभावना है. 

प्रदेश के इसे जिले जहां होगी हल्की बारिश 

मंगलवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर , शहडोल, सागर ,रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी का पूर्वानुमान जताया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ