बंडा , चाचौड़ा और गुन्नौर से निर्दलीय उतर सकते हैं भाजपाई भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की घोषित सधीर यादव , ममता मीणा और अमिता बागरी लड़ सकते हैं चुनाव

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कब्जे वाली 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है । इसके साथ ही भाजपा में विद्रोह के सुर तेजी से उठने लगे हैं । बंडा , गुन्नौर और चाचौड़ा सीट पर दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है । ममता मीणा सोमवार को चाचौड़ा में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं । जिसमें वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती हैं । वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव ने बंडा सीट से टिकट तय होने के बाद भी बंडा क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है । वे भी चुनाव लड़ेंगे । गुन्नौर सीट से भाजपा की जिला मंत्री अमिता बागरी ने भी ताल ठोक दी है ।
भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की घोषित सूची में चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है । जबकि प्रियंका मीणा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं । उनका स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है । यहां से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह हैं । इसी तरह वंडा से भाजपा ने वीरेन्द्र लंबरदार को प्रत्याशी घोषित किया है । गुन्नौर से राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है । सवलगढ़ से सरला विजेन्द्र रावत को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत के बेटे ने विरोध जताया था , हालांकि बाद में रणवीर रावत ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के निर्णय के साथ हैं । खास बात यह है कि रणवीर रावत शिवपुरी की करैरा सीट से विधायक रहे हैं । वे पिछले कार्यकाल में निगम मंडल में रह चुके हैं । भाजपा संगठन में किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं । वर्तमान में वे प्रदेश महामंत्री हैं । संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं । पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए जाने से संगठन फिलहाल नाराज बताया जा रहा है ।

गुन्नौर में अमिता बागरी की ... चुनौती वर्तमान में गुन्नौर से कांग्रेस के शिवदयाल बागरी विधायक हैं । यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है । भाजपा ने यहां से राजेश वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है । इससे नाराज होकर भाजपा की जिला मंत्री अमिता बागरी ने विरोध दर्ज किया है । खबर है कि बागरी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकती हैं । हालांकि पार्टी स्तर पर नाराज नेताओं को मनाने की कोशिशें जारी हैं । चाचौड़ा .... निर्दलीय लड़ेंगी ममता ! ममता मीणा 2013 में चाचौड़ा से विधायक रही हैं । 2018 में लक्ष्मण सिंह से चुनाव हार गईं । वे पिछले साल पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं । साथ में उनके रिटायर्ड आईपीएस पति आरएस मीणा भी जिला पंचायत सदस्य चुने गए । ममता ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावा किया था , लेकिन प्रदेश नेतृत्व के कहने पर पीछे हटीं । इसके बाद वे विधानसभ चुनाव की तैयारी में जुट गई । इस बीच पार्टी ने कुछ महीने पहले पार्टी में शामिल हुई प्रियंका मीणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है । बताया गया कि ममता मीणा और प्रियंका मीणा के परिवार में आपसी अदावत है । पंचायत चुनाव के दौरान भी विवाद सामने आया था । अब ममता मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती हैं । वहीं इधर मंत्रालय सूत्रों से खबर है कि ममता मीणा के पति आरएस मीणा के खिलाफ अनुसूचित जनजाति के फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हथियाने का मामला लंबित है । विभाग में इस फाइल को खंगाला जा रहा है ।

बंडा में सुधीर .... हर हाल में लड़ेंगे चुनाव बंडा से वर्तमान में तरबर सिंह लोधी कांग्रेस विधायक हैं । भाजपा ने भी लोधी समाज के वीरेन्द्र लंबरदार को प्रत्याशी बनाया है । जबकि यहां से सुधीर यादव तैयारी कर रहे हैं । पार्टी प्रत्याशी तय होने के बाद सुधीर यादव ने बंडा में जनसंपर्क तेज कर दिया है । पिछले तीन दिन से उनके पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण न्यादव ने भी सक्रियता बढ़ा दी है । खबर है कि सुधीर यादव भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं । संभवतः वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकते हैं । यह भी चर्चा है कि दूसरे दलों ने भी उनसे संपर्क साधा है । हालांकि सुधीर ने पार्टी छोड़ने या निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान नहीं किया है । यहां बता दें कि सुधीर न्यादव 2018 में सुरखी से भाजपा प्रत्याशी थे । कांग्रेस के गोविंद राजपूत से चुनाव हार गए थे । राजपूत भाजपा में शामिल हो गए । बंडा क्षेत्र में यादव समाज के 20 हजार वोट हैं । साथ ही सुरखी क्षेत्र में भी समाज के 15 हजार वोट हैं । लक्ष्मीनारायण यादव समाज के प्रभावशाली नेता हैं । सुधीर यादव ने ओबीसी वोट में मजबूत पकड़ बनाई है । यही वजह है कि वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ