भोपाल। मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी , तब भी गांधी सागर बांध था । लेकिन कभी कांग्रेस ने किसानों को उसका पानी नहीं दिया । कभी भी किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं बनाई और जब 2018 में कुछ दिनों के लिए कमलनाथ मुख्यमंत्री बने , तब भी उन्होंने किसानों को छलने का काम किया । एक तो कर्ज माफ नहीं किया , दूसरी ओर किसानों पर ब्याज की गठरी लाद दी । यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीमच जिले के मनासा में कहीं । वह यहां पर विकास पर्व के अवसर पर महिला सम्मेलन में संवाद कर रहे थे ।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं । सीएम ने 36.76 करोड़ के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का भूमिपूजन किया ।
कर्जमाफी की झूठी घोषणा सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों पर कर्जमाफी के नाम पर 2200 करोड़ का ब्याज चढ़ा दिया था । अब मेरी सरकार ने उस कर्ज को भरा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बड़े बिल से मत डरना , उन सभी बिलों को खत्म कर दूंगा । अनुदान पर ट्रांसफर लगवाने की योजना फिर से शुरू की जाएगी । झूठी गारंटी देने आई है कांग्रेस , वह सिर्फ वादे करते हैं , उन्हें निभाते नहीं हैं । हमारी सरकार 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना शुरू कर रहे हैं , हमारे युवा काम सीखेंगे और हर महीने 10 हजार रुपये तक मिलेंगे , काम सीखकर वे रोजगार हासिल कर पाएंगे ।
महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रहे महिला सम्मलेन में संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि बेटी बोझ न लगे , इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की । अब प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है । बहनों को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये दे रहे हैं । जल्दी ही इसे तीन हजार महीने किया जाएगा । चुनाव में आरक्षण , संपत्ति की रजिस्ट्री में छूट बीजेपी सरकार ही दे रही ।




0 टिप्पणियाँ