जिला संगठन और प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी कांग्रेस अलर्ट : हारी 100 सीटों पर टिकट के ऐलान से पहले साधेंगे बाकी दावेदार

भोपाल । सितम्बर की शुरूआत में कांग्रेस पिछले कई चुनावों से हार रही 66 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने से पहले कई सावधानियां बरतने जा रही हैं । इन सावधानियों में खासबात यह रहेगी कि उम्मीदवार की घोषणा के बाद वहां पर विरोध के सुर उभर कर सामने नहीं आएं । इसके लिए जिला संगठन और जिला प्रभारियों के साथ ही जिला संगठन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जाने वाली है , ये सभी दावेदारों से बात कर उन्हें ऐसे मनाएंगे कि टिकट के ऐलान के बाद कांग्रेस में गुटबाजी नहीं दिखाई दे । कांग्रेस की दो सितम्बर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है । इस बैठक में लगभग सौ सीटों पर दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा होना है । इनमें से कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को तय कर दिया जाएगा । इनके नामों का ऐलान सितम्बर महीने के पहले पखवाड़े में किया जा सकता है । इससे पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यह रणनीति तैयार की है कि जिन सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित हों , उन सीटों पर विरोध नहीं हो । इसके लिए कांग्रेस पहले से होमवर्क कर ले , जिनते भी दावेदार हैं , उन से जिला अध्यक्ष और बाकी के संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उन सभी दावेदारों से बात कर यह तय कर लें कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध नहीं किया जाए । इसके लिए जरुरत पड़ी तो प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी कुछ दावदारों से सीधी बात कर सकते हैं । कुछ सीटों पर जब यह होमवर्क हो जाएगा उसके बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी । इसके लिए अगले दस दिन कांग्रेस के नेता लगातार काम करेंगे ।

तीन दर्जन नाम की पहली लिस्ट ! कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अब बड़ी जारी नहीं करेगी । इसमें तीन दर्जन के विधानसभा क्षेत्रों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा सकता है । इसके बाद जैसा माहौल बनेगा , उसके अनुसार ही कांग्रेस अपनी उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करेगी । यदि विरोध ज्यादा हुआ तो फिर उम्मीदवारों का ऐलान ऐन वक्त पर ही किया जा सकता है ।

ऐसे दे रहे हरी झंडी चुनाव में उम्मीदवार की सूची भले ही कांग्रेस में अब तक नहीं आई हो , लेकिन जिसे उम्मीदवार बनाया जाना है , उन्हें चुनाव की तैयारी करने के संकेत दे दिए गए हैं । इसमें इंदौर सहित कई जिलों की ऐसी सीटें हैं , जहां पर कांग्रेस पिछले तीन या चार चुनाव नहीं जीती है । जिन जिन विधानसभा क्षेत्रों में नेता को चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के संकेत कमलनाथ की ओर से दे दिए गए हैं , उनके क्षेत्र में सबसे पहले बाकी के दावेदारों को मनाने को काम पार्टी करेगी ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ