MP का 53वां जिला होगा मऊगंज , एसपी और कलेक्टर संभालेंगे कार्यभार

MP New District: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक और नया जिला बनने जा रहा है इसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पहले ही कर दी गई थी दरअसल  प्रदेश को 15 अगस्त के दिन 53वें जिले की सौगात देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। रीवा से अलग होकर बना मऊगंज जिला अगले से महीने से अस्तित्व में आ जाएगा। मध्य प्रदेश में अभी तक कुल जिलों की संख्या 52 है जोकि मऊगंज के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो जाएगी

चार तहसीलों को मिलाकर बनेगा मऊगंज जिला

मध्य प्रदेश के नए जिले मऊगंज को बनाने के लिए प्रारूप की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस जिले में चार तहसीलें शामिल होंगी। जिसमें नईगढ़ी, हनुमना और मऊगंज शामिल रहेगी। इसके अलावा देवतालाब उप तहसील को नई तहसील बना दिया जाएगा। ऐसे में नवागत जिले में चार तहसीलें हो जाएंगी। हालांकि मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर विकासखंडों की संख्या तीन ही रहेगी। जबकि जिले में दो विधानसभा सीटें मऊगंज और देवतालाब आएंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च को की थी घोषणा
बता दें कि मऊगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। बता दें कि अब तक मऊगंज रीवा जिले की एक तहसील थी।

मऊगंज में शामिल होंगे पांच थाने
इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश नए जिले में शामिल होने पर थाने और पुलिस चौकी के साथ राजस्व अरे अनु विभागों की स्थिति भी साफ हो गई। नए जिले में 5 थाने 5 चौकियां 230 पुलिस बल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मऊगंज का जिला मुख्यालय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के भवन शुरुआती दिनों में लगेगा, साथ ही इसी भवन को कलेक्टर कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा।

यूपी से लगेगी नए जिले की सीमा
मऊगंज जिले की सीमा यूपी के मिर्जापुर और पूर्व में सीधी जिले से लगेगी। जबकि इसके उत्तर में रीवा जिला एवं यूपी का प्रयागराज है, वहीं पश्चिम में रीवा जिला रहेगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने नवीन जिला मऊगंज के संबंध में आम लोगों से 30 दिन का समय अपने दावे व आपत्ति के लिए दिया है। 15 अगस्त के बाद जिले में कलेक्टर और एसपी पदभार ग्रहण कर लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ