विदिशा जिले की तहसील लटेरी में 12वीं की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मामला रविवार के दोपहर का बताया जा रहा है छात्रा अपने घर पर फंदे से लटकी मिली। छात्रा की मौत से नाराज परिजन और लोगों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुआ जो कि खबर लिखे जाने तक का चक्काजाम किया गया। इस दौरान परिजन ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की
आमिर नाम के लड़के से परेशान होकर छात्रा ने लगाई फांसी मौत
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्रा के पिता भगवान सिंह कुशवाहा का कहना है कि वह जेल बिल्डिंग के पास में रहते हैं। बेटी शनिवार की शाम से ही परेशान दिख रही थी। आमिर नाम का लड़का जो ऑटो चलता है। वह उसे परेशान करता था। पिता बोले- मैंने बेटी से कई बार पूछा कि कोई परेशानी हो तो मुझे बताओ। उसने मुझे कुछ नहीं बताया।
लड़की के पिता ने बताये अनुसार मैं अपने घर पर ही था, उसकी मां डॉक्टर के पास गई थी, और बेटी निशा पढ़ रही थी। तभी न जाने कब कमरे में गई, और पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब उसकी मां वापस आई तो देखा कि निशा ने फांसी लगा ली। तब हमको पता चला। हम तुरंत उसे लेकर हॉस्पिटल लेकर आए। मेरी बेटी बहुत सीधी-सादी थी, और बहुत डरती थी। उसने मुझे कभी नहीं बताया कि लड़का उसे परेशान करता है।




0 टिप्पणियाँ