मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विदिशा । मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत विदिशा जिले के लिए 17 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं जिसके प्रथम चरण अंतर्गत 12 वाहनों में से छह वाहनों को आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया गया है। उक्त वाहनों को शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, विदिशा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संजय दिवाकीर्ति, सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। वाहनो को रवाना करने के पहले शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री सिंह ने सभी वाहनों की पूजन की तथा रिविन काटकर शुभारंभ किया गया इसके उपरांत वाहन चालकों को कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा चाबी सौंप कर फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
      जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना मध्यप्रदेश शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत शासकीय प्रदाय केन्द्रो से राशन सामग्री का उठाव कर समय सीमा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पहुंचाने हेतु योजना लागू की गई है। योजना के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
   जिले में कुल 17 सेक्टर निर्धारित किये गये हैं जिनमें विकास खण्ड विदिशा में 3, विकास खण्ड बासौदा 3, विकासखण्ड सिरोंज में 3 विकास खण्ड कुरवाई विकास खण्ड लटेरी में 2 विकास खण्ड नटेरन में 2 विकास खण्ड ग्यारसपुर में 2 सेक्टर निर्धारित है। प्रथम चरण में 12 सेक्टरों के हितग्राहियों को चयनित किया गया है एवं उन्हें वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
योजना का उद्धेश्य-
    निर्धारित समय सीमा मे उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय। खाद्य सामग्री के व्यपवर्तन को रोकना। प्रदायकर्ता के लिये नवीन रोजगार का सृजन।चयनित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उदयम क्रांति योजना अंतर्गत बैंको के माध्यम से प्रति वाहन अधिकतम 25,00000/- का ऋण उपलब्ध कराया गया है। योजनान्तर्गत हितग्राहियों को ऋण अवधि 07 वर्ष, व्याज अनुदान 03 प्रतिशत वार्षिक, ऋण गांरटी शुल्क की वापसी एवं खाद्य विभाग द्वारा 1.25 लाख प्रति वाहन मार्जिन मनी अनुदान की रियायत दी जायेगी। योजनान्तर्गत प्रदाय किये जा रहे प्रत्येक वाहनों में जीपीएस सिस्टम एवं शासन की योजना के प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु वाहनो पर प्रदर्शन एवं माईक सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ